योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें ग्रामीण

सतगावां : ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत कटैया के खैरकला में भारत सरकार के मनरेगा निदेशक उपविकास आयुक्त आलोक कुमार त्रिवेदी, डीआरडीए निदेशक अनुज प्रसाद, डीपीआरओ रवींद्र प्रसाद सिंह, एलडीएम सुधीर शर्मा आदि पहुंचे़ ये लोग खैरकला मुसहरीया अनुसूचित जाति के घरों में पहुंच कर उनसे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल […]

सतगावां : ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत कटैया के खैरकला में भारत सरकार के मनरेगा निदेशक उपविकास आयुक्त आलोक कुमार त्रिवेदी, डीआरडीए निदेशक अनुज प्रसाद, डीपीआरओ रवींद्र प्रसाद सिंह, एलडीएम सुधीर शर्मा आदि पहुंचे़ ये लोग खैरकला मुसहरीया अनुसूचित जाति के घरों में पहुंच कर उनसे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली. वहीं टीम ने घरों में बिजली, स्वास्थ्य कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड आदि की जानकारी ली.

मौके पर भुनेश्वर मुसहर ने टीम को बताया कि यहां पानी का घोर अभाव है, पानी की व्यवस्था करायी जाये. कटैया पंचायत सचिवालय में बैठक का संचालन सीओ मोजाहिद अंसारी ने किया. बैठक में भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी़ लोगों को जागरूक होकर सरकार द्वारा जो योजना चलायी जा रही है उसका लाभ लेने को कहा गया़ उन्होंने कहा कि योजनाओं को हर हाल में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य है इसमें कोई भी छूटे नहीं.

वहीं मनरेगा योजना से मजदूरों को रोजगार मुहैया करना सरकार का लक्ष्य है़ उन्होंने कहा कि हर घर में शौचालय हो कोई भी खुले में शौच न करे इसे भी ध्यान में रखें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत डिजिटल इंडिया के तहत जापान-अमेरिका की तरह हो. सरकार हर लोगों की चिंता करती है़ मनरेगा के तहत पशु शेड, मुर्गी शेड, बकरी शेड बना कर व्यक्तिगत लाभ दिया जा रहा है ताकि लोग आत्मनिर्भर बनें और जीवकोपार्जन कर सकें. मनरेगा निदेशक ने गजहर, दुमदुमा ढाब, कटैया,मोदीडीह आदि कई गांवों का भम्रण कर मनरेगा योजना का निरीक्षण किया.

वहीं ग्राम खैरकला में रात्रि चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर प्रभारी बीडीओ नारायण राम, बीपीओ रविशंकर, जिप सदस्य भुनेश्वर राम, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद यादव, सांसद प्रतिनिधि बालमुकुंद सिंह, कनिय अभियंता अशोक कुमार, सत्यवान कुमार, जितेंद्र वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव, मुखिया सुशीला देवी, पंसस मंजू देवी, पंचायत सेवक प्रफुल्ल सिंह, रंजीत राणा, किशोर यादव, धर्मेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक विकास कुमार, निरंजन कुमार, बिजली विभाग के विजय सिंह के अलावा सभी रोजगार सेवक, पंचायत सेवक सहित विभाग के पदाधिकारी तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >