राशन दुकान से अंग्रेजी शराब बरामद

उत्पाद विभाग ने मारा छापा, एक गिरफ्तार,मामला दर्ज कोडरमा बाजार : उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार गौड़ और अवर निरीक्षक संदीप कुमार नाग के नेतृत्व में नवलशाही थाना क्षेत्र के निमाडीह में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान रामचंद्र दास के राशन दुकान (किराना दुकान) से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा हुआ अंग्रेजी शराब […]

उत्पाद विभाग ने मारा छापा, एक गिरफ्तार,मामला दर्ज

कोडरमा बाजार : उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार गौड़ और अवर निरीक्षक संदीप कुमार नाग के नेतृत्व में नवलशाही थाना क्षेत्र के निमाडीह में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान रामचंद्र दास के राशन दुकान (किराना दुकान) से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा हुआ अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में श्री नाग ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, दुकान से ओसी ब्लू 40 निब और आरएस 26 निब बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राशन दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार करता था, गुप्त सूचना पर उक्त कार्रवाई की गयी. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >