जेल में अनशन पर बैठा आजसू नेता संजय यादव

कोडरमा बाजार : अवैध शराब के कारोबार के आरोप में मंडल कारा कोडरमा में बंद आजसू नेता संजय यादव गुरुवार से अनशन पर बैठ गये हैं. संजय का आरोप है कि गत दिनों मंडल कारा के गार्ड प्रभारी अब्दुल मजीद द्वारा कोडरमा थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में साजिश के तहत की गयी है. […]

कोडरमा बाजार : अवैध शराब के कारोबार के आरोप में मंडल कारा कोडरमा में बंद आजसू नेता संजय यादव गुरुवार से अनशन पर बैठ गये हैं. संजय का आरोप है कि गत दिनों मंडल कारा के गार्ड प्रभारी अब्दुल मजीद द्वारा कोडरमा थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में साजिश के तहत की गयी है. संजय के अनुसार उसे इन दिनों लगातार फंसाने की साजिश चल रही है. उसके जेल के अंदर अनशन पर बैठने से जेल प्रशासन की परेशानी बढ़ गयी है.
इधर, पूरे मामले को लेकर संजय यादव ने एक लिखित आवेदन जेल प्रबंधन के मार्फत से प्रभारी जेल अधीक्षक को दिया है. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी जेल अधीक्षक सह एसी प्रवीण कुमार गागराई ने बताया कि बंदी संजय यादव द्वारा अनशन करने से संबंधित एक आवेदन दिया गया है. इसमें उसने कोडरमा पुलिस पर गलत ढंग से फंसाने की नीयत से कांड का आरोपी बनाने, बेवजह तंग करने तथा उसका राजनैतिक छवि खराब करने और आजसू से अगला विधानसभा चुनाव लड़ने से एक साजिश के तहत वंचित करने आदि का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी उपायुक्त को दे दी गयी है. ज्ञात हो कि बीते पांच अप्रैल को जेल के गार्ड प्रभारी अब्दुल मजीद ने कोडरमा थाना में कांड संख्या 65/18 दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि जेल के अंदर कच्चा मीट मुर्गा ले जाने से रोकने पर अनील यादव व नवादा बस्ती निवासी संजय यादव ने जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने केस दर्ज किया तो इसके कुछ दिन बाद ही सूचक ने एसपी को लिखित आवेदन देकर कहा कि मैंने जिस संजय यादव के विरुद्ध केस किया है, वह नवादा बस्ती तिलैया का नहीं, बल्कि सतगावां का रहनेवाला संजय यादव है. इस मामले को लेकर बुधवार को ही आजसू की ओर से महिला जिला प्रभारी रजनी बाला ने प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >