हर हाल में अपराध पर लगायें लगाम

कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी (बैठक) हुई. बैठक के दौरान एसपी ने थानावार विभिन्न प्रकार के लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, फरार वारंटियों के खिलाफ कुर्की जब्ती समेत अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि […]

कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी (बैठक) हुई. बैठक के दौरान एसपी ने थानावार विभिन्न प्रकार के लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, फरार वारंटियों के खिलाफ कुर्की जब्ती समेत अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
एसपी ने कहा कि थाना प्रभारी अपराध पर हर हाल में अंकुश लगायें. उन्होंने क्षेत्र में नियमित रूप से पुलिस गश्ती करने, थाना क्षेत्र में आनेवाले अजनबियों पर विशेष ध्यान रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करने समेत कई निर्देश दिया. साथ ही नगर निकाय चुनाव को लेकर विशेष निगरानी रखने की बात कही. मौके पर डीएसपी कर्मपाल उरांव, थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, राजवल्लभ पासवान, पुलिस निरीक्षक आरके तिवारी, केपी यादव समेत विभिन्न थानों के थानेदार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >