जयनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में मनरेगा की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई प्रमुख जयप्रकाश राम की अध्यक्षता में हुई. मौके पर अंकेक्षक असीम सरकार, योगेंद्र गुप्ता, अजय वर्मा, बीडीओ अमित कुमार, जिप सदस्य पवन सिंह, सीओ बालेश्वर राम मौजूद थे.
जनसुनवाई के दौरान सतडीहा पंचायत अंतर्गत नवादा के मनरेगा मजदूरों ने शिकायत की कि योजना स्थल पर मेडिकल कीट, शेड व पेयजल की व्यवस्था नहीं थी, जबकि इस एवज में राशि की निकासी की गयी है. सरमाटांड़ के मजदूरों ने शिकायत की है कि बिना कार्य के निकासी की गयी है. स्थल पर बोर्ड नहीं लगा है. इस पर अंकेक्षक असीम सरकार ने कहा कि यह गंभीर मामला है. जन सुनवाई की रिपोर्ट पहले जिला में फिर विधानसभा को भेजी जायेगी. मौके पर कई खामियां उजागर हुई. जन सुनवाई में पहुंचे बीपीओ रामशरण को मनरेगा ज्यूरी का सदस्य नहीं रहने के कारण टीम में बैठने की अनुमति नहीं दी गयी. मौके पर जेइ प्रमोद कुमार, उमेश वर्मा, अफताब आलम, शिवशंकर यादव, मुखिया बाला लखेंद्र पासवान, सरिता देवी, अजय यादव, अर्चना कुमारी, लाखपत यादव, पंसस सुरेश यादव, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक आदि मौजूद थे.
चंदवारा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में 2016-17 के मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण व जन सुनवाई हुई. इसमें मजदूरों ने अपनी कई समस्याओं को रखा. मौके पर प्रमुख लीलावती देवी, सीओ मोजाहिद अंसारी, बीडीओ पल्लवी सिन्हा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, जिला स्रोत, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित भारी संख्या में मनरेगा मजदूरों के अलावे विभिन्न पंचायतों के मुखिया व मनरेगा मजदूर मौजूद थे.
