चार आरोपी भेजे गये जेल, प्राथमिकी

कोडरमा : बीते आठ अप्रैल को जब्त विस्फोटक लदे दो वाहनों के मामले में पुलिस ने जांच प्रक्रिया पूरी करने के साथ मौके पर से गिरफ्तार चार आरोपियों को जेल भेज दिया है. जेल भेजे गये आरोपियों में वाहन का चालक रवि कुमार मेहता (पिता- धनश्याम मेहता), निवासी बेहराडीह, सूरज कुमार (पिता- सुरेश पंडित), निवासी […]

कोडरमा : बीते आठ अप्रैल को जब्त विस्फोटक लदे दो वाहनों के मामले में पुलिस ने जांच प्रक्रिया पूरी करने के साथ मौके पर से गिरफ्तार चार आरोपियों को जेल भेज दिया है.
जेल भेजे गये आरोपियों में वाहन का चालक रवि कुमार मेहता (पिता- धनश्याम मेहता), निवासी बेहराडीह, सूरज कुमार (पिता- सुरेश पंडित), निवासी तेतरियाडीह डोमचांच, ब्लास्टर नंदकिशोर प्रसाद सिंह (पिता- ज्ञानचंद प्रसाद सिंह), निवासी बजरंग नगर व मैनेजर अजीत कुमार सिंह (पिता- विशेश्वर सिंह), बजरंग नगर शामिल है. पुलिस ने इस मामले में इन लोगों के अलावा नवलशाही थाना क्षेत्र के रोशनियाटांड़ में संचालित ओम साईं एक्सप्लोसिव के मालिक अंकित केडिया व संचालक बसंत तिवारी को भी आरोपी बनाया है.
जांच में यह बात सामने आयी है कि फर्जी कागजात तैयार कर बंद पड़े खदानों के नाम पर विस्फोटक की आपूर्ति की जा रही थी. जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल को गुप्त सूचना पर कोडरमा पुलिस ने पिकअप वैन (जेएच-11आर-5146) व (जेएच-11आर-8567) को जब्त किया था. जांच में इन वाहनों में 60 पेटी न्यूजेल व छह पेटी सुपर इलेक्ट्रॉनिक्स डेटोनेटर (नौ हजार) पीस बरामद हुआ था. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था. बाद में एसपी शिवानी तिवारी के निर्देश पर एक जांच टीम गठित कर जांच की गयी.
जांच में पता चला कि पुलिस हिरासत में लिये गये चारों में से दो आरोपी वाहनों का चालक है. जबकि अजीत कुमार सिंह ओम साईं एक्सप्लोसिव मैगजीन का प्रबंधक व चौथा ब्लास्टर है. जांच में शामिल अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ द्वारा जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी गयी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह के बयान पर थाना कांड संख्या 67/18 दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >