अखिल झारखंड कराटे चैंपियनशिप 2018 का आयोजन

जयनगर : मोंर्टफोर्ट पब्लिक स्कूल बाराडीह में अब स्काई कप पांचवीं अखिल झारखंड कराटे चैंपियनशिप 2018 में कोडरमा जिला प्रथम, धनबाद द्वितीय व हजारीबाग जिला तृतीय स्थान पर रहा. मुख्य अतिथि झाविमो के केंद्रीय महासचिव खालिद खलील, विशिष्ट अतिथि मुखिया बाला लखेंद्र पासवान, छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, स्कूल के प्राचार्य धानेश्वर यादव व विनय […]

जयनगर : मोंर्टफोर्ट पब्लिक स्कूल बाराडीह में अब स्काई कप पांचवीं अखिल झारखंड कराटे चैंपियनशिप 2018 में कोडरमा जिला प्रथम, धनबाद द्वितीय व हजारीबाग जिला तृतीय स्थान पर रहा. मुख्य अतिथि झाविमो के केंद्रीय महासचिव खालिद खलील, विशिष्ट अतिथि मुखिया बाला लखेंद्र पासवान, छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, स्कूल के प्राचार्य धानेश्वर यादव व विनय सिंह थे.
मौके पर खालिद खलील ने कहा कि जिले में खेल के प्रति जागृति आयी है. खेल को बढ़ावा देने के लिए हमलोग तैयार है. संस्था के निदेशक अनिल वर्णवाल ने कराटे के माध्यम से जिले का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऊंचा किया है. मुखिया बाला लखेंद्र पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन एक बेहतर प्रयास है. निर्णायक के रूप में मो असद अंसारी, जितेंद्र कुमार, राहुल सिन्हा, नितिश कुमार, अनुज यादव, किशोर कुमार आदि थे. प्रशिक्षक मंडली में महेंद्र प्रताप, विजय साव, अंकित यादव, नीरज कुमार, राजेश कुमार, अमित नयन, रवींद्र सिन्हा मौजूद थे.
विजेताओं के परिणाम: महिला वर्ग में छह से सात वर्ष आयु वर्ग में कोडरमा की कल्याणी प्रथम, नैंसी द्वितीय, धनबाद की सोनाली महतो व प्रेमलता कुमारी तृतीय रहीं. आठ से नौ वर्ष आयु वर्ग में कोडरमा की सलोनी प्रथम, सुमित्रा द्वितीय, ममता व सुमन तृतीय रहीं. जब जूनियर 10 से 14 वर्ष में धनबाद की छाया घोष प्रथम, रश्मि मंडल द्वितीय, 20 से 24 वर्ष में कोडरमा की आशा प्रथम, हजारीबाग की प्रियंका द्वितीय रहीं. 24 से 28 में कोडरमा की पल्लवी प्रथम, तसमिल प्रवीण द्वितीय, मनिता व पूनम तृतीय, 29 से 32 वर्ष में कोडरमा की रुखसार प्रथम, सारिका द्वितीय, मुस्कान व अंशिका तृतीय, 32 से 36 किलोग्राम में प्रथम कोडरमा की शालू, द्वितीय रिंकी, तृतीय सुहानी व मनिता रहीं. 36 से 40 किलोग्राम में प्रथम कोडरमा की सिमरन, द्वितीय मुस्कान, तृतीय धनबाद की लक्ष्मी व नेहा रहीं. 40 से 45 किलोग्राम में प्रथम धनबाद की राधिका, द्वितीय जिनत बागे, तृतीय हजारीबाग की पूजा व गिरिडीह की आरती रही. पुरुष वर्ग छह से सात वर्ष आयु वर्ग में प्रथम कोडरमा के अंकित, द्वितीय विवेक, तृतीय नमन व हजारीबाग के अजय रहें. आठ से नौ वर्ष आयु वर्ग में प्रथम कोडरमा के समस खान, द्वितीय नियोन राज, तृतीय राजन व स्वामी विवेकानंद रहें.
सब जूनियर 10 से 14 वर्ष पुरुष वर्ग में 20 से 24 किलोग्राम में प्रथम कोडरमा के अनुज, द्वितीय रितेश, तृतीय अमन व प्रिंस रहे. 24 से 28 किलोग्राम में प्रथम कोडरमा के ओमेर अंसारी, द्वितीय रंधीर, तृतीय अनुज व संतोष रहें. 28 से 32 किलोग्राम में प्रथम कोडरमा से वासिफ अंसारी, द्वितीय तजी बुलान, तृतीय आशिक व राम मनोहर रहें. 32 से 36 किलोग्राम में प्रथम कोडरमा के सूरज, द्वितीय अनिष, तृतीय समीर कुमार व धनबाद के राधेश्याम रहें. 36 से 40 किलोग्राम में प्रथम गुलजार अंसारी, द्वितीय सुमित कुमार, तृतीय रोहित व नीरज रहें. 40 से 45 किलोग्राम में प्रथम अविनाश व द्वितीय विनोद रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >