कोडरमा बाजार : झाविमो के कोडरमा लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के सफलता पर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने को लेकर मंगलवार की शाम केंद्रीय महासचिव खालिद खलील के चाराडीह स्थित आवार पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मौके पर झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गांव में रहनेवाले गरीबों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की ठोस नीति जब तक नहीं बनेगी, तब तक कोई भी सरकार आदर्श बन नहीं पायेगी. झारखंड की जनता ने मुझे थोड़े समय के लिए सरकार में बैठाया. मेरे कार्यकाल का आकलन किया जाना चाहिए. मरांडी ने कहा कि कुछ लोग बोलने में महारथी होते हैं, जो केवल सभाओं में बोलते हैं. मैं जुमलेबाजी नहीं करता, काम करने जानता हूं. वहीं खालिद खलील ने कहा कि कार्यकर्ताओं से रूबरू होना काफी उत्साहवर्धक होता है. प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी लगातार जनसवालों पर आगे बढ़कर संघर्ष कर रही है. कुछ दल झूठी अफवाह फैला कर राजनीति कर रहे हैं.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेदू साव ने की. मौके पर रामगढ़ प्रभारी सह केंद्रीय समिति सदस्य रामदेव सिंह भोक्ता, सुनील यादव, प्रमीला वर्णवाल, सरवर खान, नगर अध्यक्ष अरशद खान, सुरेश यादव, शमीम आलम लड्डू, जयदेव चौधरी, मन्नू चैधरी, अंगलाल राम, भुनेश्वर राणा, डॉ जावेद, चंदन चक्रवर्ती, प्रदीप साह, लक्ष्मण मंडल, मो अली, जावेद मस्तान, परवेज खान, सतीश मिर्धा, सोनू खान, परवेज खान, मो इलियास, राजू शुक्ला आदि मौजूद थे.
