पुण्यतिथि पर याद किये गये महात्मा गांधी

विभिन्न स्कूलों व कार्यालयों में गांधीजी व शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि जयनगर : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न स्कूलों व कार्यालयों में एक मिनट का मौन रख कर महात्मा गांधी समेत देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. आदर्श शिशु प्लस टू उवि बाघमारा में केंद्र सरकार के निर्देश के अलोक में […]

विभिन्न स्कूलों व कार्यालयों में गांधीजी व शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
जयनगर : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न स्कूलों व कार्यालयों में एक मिनट का मौन रख कर महात्मा गांधी समेत देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. आदर्श शिशु प्लस टू उवि बाघमारा में केंद्र सरकार के निर्देश के अलोक में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने एक मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी.
मौके पर व्यवस्थापक रामदेव प्रसाद यादव, प्राचार्य प्रो दशरथ राणा, शिक्षक लक्ष्मण चंद्र यादव, महेश्व पांडेय, विनोद राणा, प्रभु यादव, शिवशंकर यादव, पिंटू पांडेय, बहादुर यादव, प्रकाश यादव, सिकेंद्र यादव, शंकर दास, नीलम पांडेय, रंटू पांडेय, सरयू यादव, श्याम सुंदर यादव समेत सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.
इधर, आदर्श शिशु निकेतन हिरोडीह में प्राचार्य साकेत केशव की अध्यक्षता में पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर उपस्थित लोगों ने बापू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.
मौके पर निदेशक डाॅ बीएनपी वर्णवाल, प्रधान शिक्षिका सविता वर्णवाल, शिक्षक रामविलास सिंह, अंकिता प्रिया, डॉली शर्मा, मुस्कान, खुशी, मनीषा, स्मृति, स्मिता, हिंदी भाषण मनीषा, स्मृति, खुशी, प्रीति, सर्वेश, पायल, दिपिका, रिशु, नीरज, कविता आदि मौजूद थे.
डोमचांच. बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन डोमचांच में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बीएड व डीएलएड प्रशिक्षुओं ने रैली निकाली. रैली शहीद चौक, ढाब रोड होते हुए पुनः महाविद्यालय प्रांगण पहुंची. मौके पर सचिव हिमांशु कुमार ने कहा कि प्राकृतिक व एेतिहासिक दृष्टिकोण से डोमचांच का महत्वपूर्ण स्थान है. अंग्रेजों को भगाने के लिए डोमचांच के लोगो ने काफी संघर्ष किया था. डोमचांच के चार वीर नूनमन धोबी, चूरामन मोदी, मगर साव, उदित नारायण मेहता अंग्रेजों से लोहा लेते शहीद हुए थे. मौके पर प्राचार्य डॉ भूपेंद्र ठाकुर, राजीव सिंह, अजीत कुमार तिवारी, उमाशंकर साव, उमेश चंद्र वर्णवाल उपस्थित थे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो हरीश नीरज, प्रो विनोद कुमार अवस्थी, प्रो रामकृष्णा प्रसाद, प्रो आनंद कुमार, प्रो राजेश कुमार व सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सुधांशु कुमार शेखर, रवि कुमार, राकेश कुमार, राजन कुमार, विनय कुमार, सूरज कुमार, सिकंदर ठाकुर, उपेंद्र कुमार आदि ने योगदान दिया.
इधर, देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में अपना बलिदान देने वालों की याद में श्री महेश एकेडमी डोमचांच में दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर डोमचांच के शहीद नूनमन धोबी, चूरामन मोदी, मंगर साव, उदित नारायण मेहता को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर निदेशक सुनील कुमार सिन्हा, रीना दाराद, मोहन लाल पांडेय, नकुल पांडेय, वीणा बक्शी, मुकुल कुमार, सूरज कुमार, चंद्र प्रकाश मेहता, देवानंद कुमार, प्रेम गोस्वामी, रणजीत राणा, दिलीप यादव, रमेश गोस्वामी, सोफाली कुमारी, कनक लता वर्मा, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी मौजूद थे.
चंदवारा : पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित संजीवनी एकेडमी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधीजी की तस्वीर पर एकेडमी के निदेशक सह प्राचार्य संजीव कुमार ने शिक्षकों के साथ मिल कर प्रार्थना सभा में माल्यार्पण किया. साथ ही देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देनेवाले देशभक्तों की याद में निदेशक शिक्षक के साथ-साथ बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर देश के लिए बलिदान होनेवाले राष्ट्रभक्तों को श्रद्धांजलि दी. निदेशक सह प्राचार्य श्री कुमार ने बच्चों को देश के प्रति जिम्मेवार बनने की सीख दी और देश के प्रति वफादार बनने की नसीहत दी.
बच्चों ने महात्मा गांधी अमर रहे, वीर शहीद अमर रहें जैसे नारे लगा कर गमगीन आंखों से पूज्य महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की शपथ ली. मौके पर प्रधान शिक्षक हरि बक्शी, विनोद कुमार, कल्पना सिन्हा, बबीता कुमारी, रुबी कुमारी, करीना कुमारी, कुणाल कुमार, मुकेश राणा, सरोज कुमार निराला, रूपा कुमारी, विराट कुमार, पंकज कुमार, राजेश कुमार, दीप नारायण शुक्ला समेत समस्त विद्यालय के छात्र व छात्राएं उपस्थित थे.
झुमरीतिलैया. मेरेडियन अकादमी गुमो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘शहीद दिवस’ का आयोजन किया गया. मौके पर निदेशक डॉ एसएन कुमार व प्राचार्य सुभय कुमार ने गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
निदेशक डॉक कुमार ने कहा कि सत्य व अहिंसा के बल पर ही उन्होंने ब्रिटिश शासकों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंटू लाल शर्मा, विवेक माजी, कुरेश शर्मा, चितरंजन सिन्हा, कुंदन राणा, प्रमोद कुमार, गोल्डेन झा, गोपाल पांडेय, जमाल अब्दुल, धीरज सिंह, गायत्री कुमारी, सुप्रिया गौरव आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रमुख भूमिका रही.
इधर, आदर्श विद्यालय महात्मा गांधी मार्ग में भी गांधीजी की पुण्यतिथि मनायी गयी. प्राचार्य धानेश्वर शर्मा, अध्यक्ष चंद्र मोहिनी शर्मा, निदेशक शीतल शर्मा ने बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर शिक्षक राज सिंह, दीपक व शिक्षिकाएं दिव्याली वर्मा, रानी सिंह, नेहा सिंह, कोमल, रजनी उपस्थित थे. इधर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के आवास पर कांग्रेसियों ने बापू की पुण्यतिथि मनायी. मौके पर माखन लाल शर्मा, उत्तम दास पाल, युवा जिलाध्यक्ष मो आमिर, इंटक महासचिव हिमांशु शर्मा, भागवत दास, मो नैयामुल होदा, संजय कुमार डब्लू, तुलसी मोदी, बालेश्वर सिंह मौजूद थे.
सतगांवा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय द्वारा सीओ मुजाहिर अंसारी के नेतृत्व में बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन रखा गया. मौके पर कार्यालय सहायक विकास कुमार, शंकर साव, मो इसराफिल, मो रिजवी, जेइ अशोक कुमार, प्रेमनाथ वर्मा, भुवेश्वर चौधरी, अंचल निरीक्षक तालेवर राम, विपिन कुमार, जेबियर लकड़ा, विजय कुमार, देव नारायण गोप, विनोद कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >