झारखंड के प्रवासियों का दिल्ली में होगा मिलन महोत्सव

कोडरमा बाजार: झारखंड राज्य के निवासी जो दिल्ली में काम करते व रहते हैं, उनके लिए दिल्ली के पंडारा पार्क में 12 नवंबर को मिलन समारोह के आयोजन का निर्णय लिया है. इस समारोह के सफल आयोजन के लिए रविवार दिल्ली में सांसद निवास पंडारा पार्क में सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय की अध्यक्षता में […]

कोडरमा बाजार: झारखंड राज्य के निवासी जो दिल्ली में काम करते व रहते हैं, उनके लिए दिल्ली के पंडारा पार्क में 12 नवंबर को मिलन समारोह के आयोजन का निर्णय लिया है. इस समारोह के सफल आयोजन के लिए रविवार दिल्ली में सांसद निवास पंडारा पार्क में सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक हुई.

मौके पर डॉ राय ने कहा कि हमारे हजारों की संख्या में झारखंडी भाई-बहन दिल्ली में वर्षों से सेवा दे रहे हैं, परंतु हम सभी बिखरे हुए है. हम एक-दूसरे को जाने-समझे, आत्म सम्मान से रहे और आपस में सुख-दुख के सहयोगी बने इसके एक प्रयास के रूप में दिल्ली में रहनेवाले झारखंड के लोगों का मिलन समारोह किया जायेगा. समारोह में झारखंड व दिल्ली के सांसदों के अलावा झारखंड के मंत्री उपस्थित रहेंगे.

सांसद डाॅ राय ने झारखंड के निवासियों से अपील किया है कि जो व्यक्ति दिल्ली में रहते हैं, चाहे वो दैनिक मजदूरी करते हैं, चालक हैं, व्यापारी हैं या सरकारी कर्मचारी हैं, वह इस समारोह में सादर आमंत्रित हैं. इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, किशोर जैन, महावीर प्रसाद रूगंटा, जुगनू जयंत, लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, शिवशरण कुशवाहा, प्रेम कुमार यादव, उमेश कुशवाहा आदि ने अपने सुझाव दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >