हज यात्रियों का दिया गया प्रशक्षिण

हज यात्रियों का दिया गया प्रशिक्षण 18कोडपी15. प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक.कोडरमा. जिला हज कमेटी द्वारा मदरसा कासिमियां खादीमूल उलुम असनाबाद में हज यात्रियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत हाजी गुलाम जिलानी, हाजी आफिज इम्तियाज, हाजी मौलाना नसीमउद्वीन व साजिद हुसैन लल्लू की उपस्थित में प्रशिक्षकों ने हजियों को प्रशिक्षण दिया गया व […]

हज यात्रियों का दिया गया प्रशिक्षण 18कोडपी15. प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक.कोडरमा. जिला हज कमेटी द्वारा मदरसा कासिमियां खादीमूल उलुम असनाबाद में हज यात्रियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत हाजी गुलाम जिलानी, हाजी आफिज इम्तियाज, हाजी मौलाना नसीमउद्वीन व साजिद हुसैन लल्लू की उपस्थित में प्रशिक्षकों ने हजियों को प्रशिक्षण दिया गया व टीका लगाया. इसमें 40 हज यात्रियों शामिल हुए. महिलाओं के लिए अलग से प्रशिक्षण की व्यवस्था थी. रांची हज कमेटी के मो तसलीम साहब ने हाजियों को अफरा-तफरी और घटनाओं से बचने का उपाय बताया. कोडरमा के काजिये शरियत हजरत मुफ्दी मो नसीम कासिम ने हाजियों को दरबारे हिसालत में प्रवेश का तरीका बताया तथा मुल्क के लिए अमन चैन व खुशहाल की दुआ मांगने की अपील की. टीकाकरण डाॅ मनोज कुमार ने किया. मौके पर अरमान अहमद, कौशल्या देवी, अनिल भगत आदि टीकाकरण टीम में शामिल थे. प्रशिक्षण में मौलाना निसार अहमद, मौलाना सलीम, मो आरिफ, मौलाना अख्तर, कारी रईस, हाफिज सतार, मास्टर इलियास शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >