कस्तूरबा विद्यालय में लगा योग शिविर

जयनगर : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में विद्यालय की छात्राएं व शिक्षिकाएं योग का प्रशिक्षण ले रही है. योग शिक्षक सुनील कुमार उन्हें प्रशिक्षण दे रहे है. इस दौरान सुनील कुमार ने कहा कि निरंतर योग करें और निरोग रहें. इससे पुरानी व गंभीर बीमारी तो दूर होती […]

जयनगर : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में विद्यालय की छात्राएं व शिक्षिकाएं योग का प्रशिक्षण ले रही है.
योग शिक्षक सुनील कुमार उन्हें प्रशिक्षण दे रहे है. इस दौरान सुनील कुमार ने कहा कि निरंतर योग करें और निरोग रहें. इससे पुरानी व गंभीर बीमारी तो दूर होती है और मानसिक विकास व शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है.
कहा कि भाग दौड़ के जीवन से कुछ समय निकाल कर नियमित योग करें. मौके पर वार्डेन उषा टोप्पनो, उत्तरा सिंह, अनुपमा रौशन मिंज, रुपा कुमारी, हुस्न आरा, ललिता कुमारी, उषा कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुधा कुमारी समेत छात्राएं मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >