सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

थाना क्षेत्र के दिवरी गांव के समीप सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी

कर्रा.

थाना क्षेत्र के दिवरी गांव के समीप सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान दशमाईल निवासी उत्तम लिंडा (23) के रूप में की गयी है. वहीं चिटीर हरदाग निवासी रोहित संगा (22) तथा आशीष लिंडा (22) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक में सवार होकर नामकोम हरदाग से शादी समारोह में शामिल होने गुमला जा रहे थे. इसी क्रम में दिवरी गांव के पास उनकी बाइक कर टक्कर 407 ट्रक से हो गयी. जिसमें उत्तम लिंडा की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं रोहित संगा व आशीष लिंडा गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे की जानकारी मिलने पर कर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कर्रा सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल रोहित व आशीष को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कर्रा थाना में रखा है. मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल खूंटी में कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >