खूंटी. खूंटी जिला युवा कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसपी ऋषभ गर्ग से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने एसपी का स्वागत किया. इस दौरान जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. युवा कांग्रेस कमेटी ने एसपी के साथ अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास को लेकर चर्चा की. युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त और सुरक्षित खूंटी के निर्माण के लिए युवा कांग्रेस प्रशासन के साथ हर सकारात्मक पहल में मजबूती से खड़ी रहेगी. मौके पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष उस्मान खान, अनमोल धान, नवाज अंसारी, साजिद आलम आदि उपस्थित थे.
एसपी से मिले युवा कांग्रेस के नेता
खूंटी जिला युवा कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसपी ऋषभ गर्ग से मुलाकात की.
