कर्रा. कर्रा प्रखंड की बमरजा पंचायत अंतर्गत सरदुला गांव में सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने भारी अनियमितता बरते जाने की शिकायत की है. ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को झामुमो की प्रतिनिधि मंडल ने कार्य स्थल का जायजा लिया. उन्होंने निर्माण कार्य का जानकारी लिया. जिसमें उन्हें ग्रामीणों की शिकायत सही मिली. सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है. इस पर झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने रोष व्यक्त किया है. वहीं कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए कहा. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, युवा मोर्चा सहसचिव सदस्य बिरेंद्र सिंह, बमरजा मुखिया अनुप कुजूर उपस्थित थे.
सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत
सरदुला गांव में सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने भारी अनियमितता बरते जाने की शिकायत की है.
