तोरपा में गर्भवती महिलाओं के लिए उच्च जोखिम कारकों पर कार्यशाला

सिनी संस्था के तत्वावधान में एएनएम के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

तोरपा. तोरपा रेफरल अस्पताल में मंगलवार को ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण परियोजना के तहत सिनी संस्था के तत्वावधान में एएनएम के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में एएनएम को गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम कारकों की पहचान कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ नवीन चंद्र झा मौजूद थे. कार्यशाला में सिनी संस्था के राजेश मिश्रा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम कारकों की समय पर पहचान और विशेष देखरेख आवश्यक है. 12 सप्ताह के अंदर गर्भावस्था की पहचान कर पंजीकरण सुनिश्चित करना और प्रसवपूर्व जांच कराना जरूरी है. इसके साथ ही संतुलित आहार, साफ-सफाई और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की महत्ता पर जोर दिया गया. कार्यशाला में उपस्थित एएनएम को गर्भवती महिलाओं की निगरानी कर जोखिम की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गयी. मौके पर रेफरल अस्पताल से बीएएम, बीपीएम, लैब तकनीशियन, एएनएम के साथ-साथ संस्था के सुरजीत दत्ता, राजेश मिश्रा, आश्रय एक्का, रोहित राज, संदीप भेंगरा, प्रमिला कुमारी, बिनीता कुमारी, लीलावती कुमारी, नवमी कुमारी, मिनी कुमारी, नेहा कुमारी और रेनू देवी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >