जानुमपीड़ी पेड़ाईडीह में महिला फुटबॉल आयोजित

उमाकांत मानकी की अगुवाई में महिला फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

तमाड़. प्रखंड के जानुमपीड़ी पेड़ाईडीह गांव में मेला संयोजक उमाकांत मानकी की अगुवाई में महिला फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबले में बालिका स्पोर्ट एकेडमी, गोड्डा की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 5/3 गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये दिये गये. जबकि सृष्टि एंजल क्वीन की टीम को उपविजेता रहने पर 70 हजार रुपये प्रदान किये गये. तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को 15-15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो, ऋषिकेश महतो, दिनेश कुमार महतो, जिप सदस्य दिलीप सेठ, अनूप साहू, सहित सत्यनारायण महतो, डिप्टी महतो, अखिलेश्वर महतो, धनंजय स्वांसी, मुकेश महतो, अरविंद महतो, शत्रुघन महतो, पीतांबर महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >