नारी शक्ति वंदन से महिलाओं को मिलेगी नयी दिशा

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा देवी की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

खूंटी. जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा देवी की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन महिलाओं के अधिकारों को नयी दिशा देगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा. महिला मोर्चा सीमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दोनों मिल रहे हैं. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी बाखला ने कहा कि 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर समाज में सकारात्मक बदलाव आयेगा. इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंदौरी गुड़िया, पंचायत समिति सदस्य हिमाद्री राय, रीना ओड़या, नौरी पूर्ति, जिला भाजपा महामंत्री निखिल कंडोला सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >