जंगली हाथी ने तरबूज की फसल को किया बर्बाद

रनिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है.

रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है. शनिवार की रात प्रखंड के बोंगतेल गांव में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. जंगली हाथी ने किसान बुधवा सिंह के करीब 25 डिसमिल जमीन पर लगी तरबूज की फसल को नष्ट कर दिया. हाथी ने फसल को खाकर और पैरों से रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकजुट हुए और करीब छह घंटे तक टॉर्च और शोरगुल के सहारे हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. इस घटना में किसान को लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है. भुक्तभोगी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में हाथी दो बार उनके घर को भी क्षतिग्रस्त कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >