शहर में जलापूर्ति ठप, टैंकर से हो रही है आपूर्ति

खूंटी के तजना बीयर में पानी सूखने के बाद शहर में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

खूंटी. खूंटी के तजना बीयर में पानी सूखने के बाद शहर में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. शहर के कर्रा रोड, मेन रोड, नेताजी चौक सहित विभिन्न इलाकों में पानी की किल्लत हो गयी है. जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि पूरे शहर में तजना बीयर से ही जलापूर्ति की जाती है. जो सूख गया है. जिसके कारण पिछले तीन दिनों से शहरी जलापूर्ति ठप पड़ गयी है. जलापूर्ति बंद होने के बाद नगर पंचायत द्वारा शहर में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है. शहर के वैसे मोहल्ले जहां पानी की किल्लत है वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है. लोग चिलचिलाती धूप में भी कतारबद्ध होकर पानी ले रहे हैं. पानी की आपूर्ति के लिए नगर पंचायत द्वारा कुल आठ टैंकर लगाये गये हैं. एक दिन में शहर में लगभग 20 टैंकर पानी की खपत हो रही है. शहरवासियों को नगर पंचायत के विभिन्न बोरिंग से पानी लेकर टैंकर से आपूर्ति की जा रही है. नगर पंचायत ने दावा किया है कि लोगों को पानी की किल्लत नहीं होने दी जायेगी. हालांकि जब तक बारिश नहीं होती है, तब तक टैंकर से ही जलापूर्ति एक मात्र विकल्प है.

हर दिन में शहर में लगभग 20 टैंकर पानी की खपत हो रही हैB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >