जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाया

रनिया प्रखंड क्षेत्र के गोरसोद और खटंगा गांव के बीच जंगल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी.

रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र के गोरसोद और खटंगा गांव के बीच जंगल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल के बड़े हिस्से में फैलने लगी. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूझबूझ का परिचय देते हुए फायर लाइन बनाकर आग को आगे फैलने से रोका. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया. जिससे बड़ा नुकसान टल गया. ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो जंगल का बड़ा भाग इसकी चपेट में आ सकता था. आग बुझाने के दौरान ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन सामूहिक प्रयास से स्थिति को संभाल लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >