दीवार ढहने से 11 घंटे फंसी रहीं दो लड़कियां

अड़की की सिंदरी पंचायत अंतर्गत मरांगपीड़ी गांव में शनिवार शाम को भारी बारिश के कारण एक घर की कच्ची दीवार गिर गयी.

खूंटी. अड़की की सिंदरी पंचायत अंतर्गत मरांगपीड़ी गांव में शनिवार शाम को भारी बारिश के कारण एक घर की कच्ची दीवार गिर गयी. जिससे घर का रास्ता बंद हो गया. घर के अंदर दो लड़कियां रिंकी कुमारी और अंजलि कुमारी 11 घंटे तक भूखी-प्यासी फंसी रहीं. लड़कियों की मां सुनीता देवी अड़की स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी करती है. रात को दोनों लड़कियों ने अपनी मां को घटना सूचना दी. अगले दिन सुबह मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देश पर बारिश में गिरी दीवार का मलबा हटा कर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >