खूंटी. किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वस्थ व्यवहार को लेकर मंगलवार को मुरहू प्रखंड सभागार में साथिया (पीर एजुकेशन) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित के साथ किया गया.
प्रशिक्षण के पहले दिन मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य और किशोर-किशोरियों में होने वाले शारीरिक बदलाव, एनीमिया की रोकथाम और उसके प्रभाव पर जानकारी दिया गया. एनीमिया के लक्षण, जोखिम, सप्लीमेंटेशन, आहार विविधता तथा आयरन युक्त स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने गांव के किशोर-किशोरियों और समुदाय तक पहुंचाए. उन्होंने किशोर स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य तथा स्वस्थ व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.
