खूंटी. अड़की प्रखंड के हूंठ में रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी. उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने किया. मौके पर हूंठ पंचायत के मुखिया सोमा शोले, झामुमो के केंद्रीय सदस्य भोला लाल, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा, प्रखंड कोषाध्यक्ष जगदीश मंडा सहित अन्य उपस्थित थे.
ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन
खूंटी. अड़की प्रखंड के सिगिद के कुडुंबा टोली में रविवार को 25 केवीए के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल और बुद्धिजीवी मंच के जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह मुंडा ने किया. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक विकास सिंह मुंडा को आवेदन सौंपा था. मौके पर बुधन मुंडा, बीरेंद्र सिंह मुंडा, घासी देवी, शशि कला देवी, रघुनाथ हजाम, भोलानाथ हजाम, लखन मुंडा, सुखराम मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.
