चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

शहर के कचहरी परिसर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है.

खूंटी. शहर के कचहरी परिसर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. कचहरी परिसर के तीन दुकानों में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में खूंटी बड़ाइक टोली निवासी नितिन नायक और विक्रम नायक उर्फ सुकराल शामिल है. पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, हथौड़ा, 2069 रुपये नगद और दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त रॉड बरामद किया है. दोनों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया. इसकी जानकारी एसडीपीओ वरूण रजक ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बातया कि कचहरी परिसर स्थित सुधीर जेरोक्स, कुंडू जेरोक्स और संजय टेलीफोन बूथ में चोरों ने ताला तोड़ कर करीब 2100 रुपये नगद, दो ब्लूटूथ स्पीकर, एक पैकेट मौजा और अन्य सामान की चोरी कर ली थी. जिसके बाद विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में न केवल इस घटना, बल्कि हाल के दिनों में हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपी नितिन नायक पूर्व में छह चोरी के कांड में जेल जा चुका है. वहीं दो और मामलों में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. वहीं विक्रम नायक भी दो कांड में शामिल रह चुका है. जिसमें शहर में हुए कई चोरी की घटना शामिल है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है. नशे को लेकर वे अक्सर रांची भी जाते हैं. इसी क्रम में एक बाइक चोरी की घटना में वे संदिग्ध हैं. इसकी भी छानबीन की जा रही है. छापामारी दल में एसडीपीओ वरुण रजक, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एसआइ चंदन कुमार, एएसआइ रणजीत लकड़ा सहित और सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >