ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, उप चालक की मौत

सरबो गांव के नजदीक घुमावदार और ढलान पथ पर बुधवार की रात लोहा लदा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रनिया-सोदे मुख्य पथ पर सरबो गांव के नजदीक घुमावदार और ढलान पथ पर बुधवार की रात लोहा लदा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में ट्रेलर का उप चालक विकास पटेल की ट्रेलर में दबने से मृत्यु हो गयी. विकास यूपी के प्रतापगढ़ जिला अंतर्गत कन्हाई थाना क्षेत्र के बारिकल गांव का निवासी था. घटना की जानकारी मिलने पर रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार और झामुमो नेता रोशन कंडुलना घटनास्थल पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर के अंदर फंसे चालक सचिन कुमार और अमर सिंह को वाहन के अंदर से कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया भेजा. जानकारी के अनुसार ट्रेलर पश्चिम बंगाल से लोहा का रोल लेकर नागपुर जा रहा था. इसी के दौरान ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आशंका व्यक्त की जा रही है ब्रेक फेल होने के कारण ट्रेलर का अनियंत्रित हो गया था. ज्ञात हो कि दो अप्रैल को भी चावल लदा एक ट्रक उसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें दो सगे भाई बाबर खान और शाहनवाज खान की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >