तोरपा में ज्वेलरी शॉप और वाइन शॉप में चोरी

खूंटी के तोरपा में नकाबपोश चोरों ने ज्वेलरी और वाइन शॉप को निशाना बनाया। लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना।

खूंटी: खूंटी के तोरपा में शुक्रवार रात को चोरों ने मेन रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप और एक वाइन शॉप में हाथ साफ किया. चार नकाबपॉश अज्ञात चोरों ने मां शांति ज्वेलर्स शॉप से लगभग 10 से 15 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिया. वहीं वाइन शॉप से लगभग 40 हजार रुपये नगद और शराब की कई पेटियां चुरा लिया. शनिवार को जब दुकान संचालक अपने प्रतिष्ठान पहुंचे तो चोरी की जानकारी मिली. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी हासिल किया. वहीं पुलिस मामले कि जांच पड़ताल में जुट गई है. चोरी की पुरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. चोरों ने प्रतिष्ठान के शटर तोड़कर अंदर घुसे तथा चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि चोर एक चार पहिया वाहन से आये थे. ज्वेलर्स शॉप और वाइन शॉप मेन रोड में स्तिथ है. घटना रात के एक बजे के लगभग हुई है. दोनों प्रतिष्ठान थाना से करीब 200 से 400 मीटर की दूरी पर स्तिथ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >