तोरपा में 285 बच्चों का दृढ़ीकरण संस्कार

तोरपा के आरसी चर्च में गुरुवार को दृढ़ीकरण संस्कार का आयोजन किया गया.

खूंटी. तोरपा के आरसी चर्च में गुरुवार को दृढ़ीकरण संस्कार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुल 285 बच्चों ने दृढ़ीकरण संस्कार लिया. बिशप विनय कंडुलना ने उन्हें आशीष दिया. वहीं उन्हें ईश्वर के बताए रास्ते पर चलने और प्रेम से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया. कहा कि पवित्र आत्मा से प्रेरित होकर कार्य करना है. बिशप के साथ पल्ली पुरोहित हीरालाल हुनीपुर्ती, फादर जॉन टोपनो, फादर एंटोनी, फादर अनुज हेमरोम, फादर लीवंस आईंद, अजीत केरकेट्टा, अगापित डुंगडुंग, जीवन कंडूलना, विजय डोडरय, बिशप के सचिव जॉर्ज हेमरोम, सुमन टोपनो, राजेश गुड़िया, ग्रेगोरी आईंद, बिमला टोपनो, सरोज टोपनो, सीमा लुगुन सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >