रनिया में बस के सामने आ गया जंगली हाथी

रनिया प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार जंगली हाथी का आतंक बढ़ता जा रहा है. जंगल से भटक कर जंगली हाथी गांव में आ रहे हैं.

रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार जंगली हाथी का आतंक बढ़ता जा रहा है. जंगल से भटक कर जंगली हाथी गांव में आ रहे हैं. लोगों के घरों को निशाना बनाकर घर के अंदर रखे अनाज को निवाला बना रहे हैं. रविवार की रात रनिया के उलुंग जाने वाले पथ में बारात जा रहे एक बस के सामने अचानक एक विशाल हाथी आ गया. लगभग एक घंटे तक हाथी आम खाने में मशगूल रहा. इस दौरान लोग बस से हाथी को देख रहे थे. जंगली हाथी को देखकर बाराती भयभीत हो गये. हालांकि हाथी कुछ देर बाद वहां से चला गया. वहीं रनिया-सोदे मुख्य पथ में भी सरबो जंगल में एक यात्री बस के सामने हाथी आ गया था. जिसे देखकर बस में सवार यात्री भयभीत हो गये थे. हालांकि स्थानीय लोगों ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >