सड़क की मरम्मत की गयी, बोर्ड भी लगाया गया

तोरपा कुमांग पथ की धंसी हुई जगह की गुरुवार को मरम्मत की गयी.

तोरपा. तोरपा कुमांग पथ की धंसी हुई जगह की गुरुवार को मरम्मत की गयी. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इसकी मिट्टी तथा बोरा डाल कर मरम्मत करायी गयी. मरम्मती के बाद इस सड़क पर से भारी वाहनों का परिचालन ना हो इसके लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया. भारी वाहन के आवागमन से पुनः इस सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने की संभावना है. मालूम हो कि प्रखंड का तोरपा कुमांग पथ रामजय गांव के समीप धंस गया था. लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बह गयी थी जिसके कारण सड़क एक किनारे से टूटती जा रही थी. दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी. गुरुवार को प्रभात खबर ने इस मामले को प्रमुखता से छापा था. विभाग के अधिकारियों ने इस सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन नहीं करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >