बारिश थमी, शुरू हुई धान रोपनी

जिले में बारिश के थमते ही किसान कृषि कार्य में जुट गये हैं.

खूंटी.

जिले में बारिश के थमते ही किसान कृषि कार्य में जुट गये हैं. जिले में ज्यादातर स्थानों पर धान की रोपनी शुरू हो गयी है. सभी प्रखंड क्षेत्र में किसान युद्ध स्तर पर धान की रोपनी करने में जुट गये हैं. हालांकि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण कई जगहों पर बीड़ा खराब हुआ और बह गया है. जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है. इसके बाद भी किसान हिम्मत नहीं हारकर कृषि कार्य में लगे हुए हैं. जिन खेत में अधिक पानी है, वहां से पानी की निकासी की जा रही है. महिलाएं रोपनी की गीत गाते हुए धान की रोपनी में लगी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >