बुंडू में धूमधाम के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया

बुंडू में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज धूमधाम के साथ से फहराया गया.

बुंडू. बुंडू में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज धूमधाम के साथ से फहराया गया. बुंडू में सर्वप्रथम धुर्वा मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा के समक्ष प्रातः 8:30 बजे विधायक विकास कुमार मुंडा राष्ट्रीय तिरंगा का ध्वजारोहण किया. इसके उपरांत बुंडू अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम किस्को कुमार बेसरा, एसडीपीओ आवास में एसडीपीओ ओमप्रकाश, बुंडू प्रखंड अंचल कार्यालय में प्रमुख राजकुमार बिन्झिया, पीपीके कॉलेज में प्राचार्या विनीता कुमारी, अमानत अली इंटर कॉलेज में प्राचार्य अल अली अराफात, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सुभाष कुमार पाटनी, सिंबोसिस पब्लिक स्कूल बुंडू प्रिंसिपल तराना बेगम, एमबी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल अबू अब्बास अली बिरसा चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रबंध निदेशक भुवनेश्वर प्रमाणिक, आईपीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक दीपक मिश्रा, बुंडू नगर पंचायत कार्यालय में नगर प्रशासक शुभम पोद्दार, पांच परगना किसान उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह रेलाडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया सिद्धार्थ मुंडा, कांची पंचायत सचिवालय में मुखिया नारायण उरांव ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >