संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के बंलकेल मुंडा टोली गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वह व्यक्ति नग्न अवस्था में घूमते हुए और अश्लील हरकत करते हुए देखा गया. जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी के सहारे विद्युत पोल से बांध दिया. घटना की सूचना मिलने पर रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस संदिग्ध व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. खूंटी पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >