फांसी लगा कर युवती ने की आत्महत्या

रानी परवीन ने शनिवार शाम को नवनिर्मित घर में दुपट्टा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

कर्रा. जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बरवादाग गांव निवासी फलीम खान की 18 वर्षीय बेटी रानी परवीन ने शनिवार शाम को नवनिर्मित घर में दुपट्टा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार शनिवार को रानी परवीन धनिया पत्ती तोड़ने की बात कह कर बारी जाने के लिए घर से निकलीं थी. घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रानी की खोजबीन शुरू की. परिजनों ने एक नवनिर्मित घर में दुपट्टा के फंदे में रानी परवीन का शव को लटका देखा. यह देख परिजन जोर -जोर से रोने लगे. तभी आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जरिया गढ़ थाना को दी. सूचना मिलते ही जरिया गढ़ पुलिस बरवादाग गांव पहुंच कर युवती के शव को कब्जे में किया. पुलिस ने रविवार को सदर अस्पताल खूंटी में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >