युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

तोरपा प्रखंड अंतर्गत अंगराबारी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

तोरपा. तोरपा प्रखंड अंतर्गत अंगराबारी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान छाया कुमारी उर्फ़ चुलबुली (18) के रूप में की गयी है. वह बिरसा कॉलेज की छात्रा थी. जानकारी के अनुसार सोमवार को वह कॉलेज से लौटने के बाद अपने कमरे में चली गयी. कुछ देर बाद उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. शाम में इसकी जानकारी परिजनों को हुई. जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल खूंटी ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >