शिक्षिका मेरी सिसिलिया को सौंपा स्कूल का प्रभार

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एरियल संजय कंडुलना ने वरीय शिक्षिका मेरी सिसिलिया हेमरोम को विद्यालय का प्रभार सौंपा.

कर्रा. कर्रा के राजकीयकृत मध्य विद्यालय डेहकेला में बुधवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एरियल संजय कंडुलना ने वरीय शिक्षिका मेरी सिसिलिया हेमरोम को विद्यालय का प्रभार सौंपा. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एरियल संजय कंडुलना ने कहा कि नयी प्रभारी स्कूल को और अधिक बेहतर तरीके से संचालित करें. सभी शिक्षक एक-दूसरे का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे भी स्कूल आकर सहयोग कर सकते हैं. सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम किशोर साहू ने कहा कि विद्यालय सभी का है. विद्यालय की जिम्मेदारी केवल प्रभारी की ही नहीं है, बल्कि सभी शिक्षकों की है. पदभार ग्रहण कर शिक्षिका मेरी सिसिलिया हेमरोम ने कहा कि सभी के सहयोग से स्कूल को बेहतर रूप से संचालित किया जायेगा. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष ममता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >