गोवा से गांव पहुंचा मोहित मुंडा का शव

अग्निकांड में मारे गये कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा शव सोमवार को उसका पैतृक गांव लाया गया.

कर्रा. गोवा के नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में मारे गये कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा शव सोमवार को उसका पैतृक गांव लाया गया. शव के गांव पहुंचते ही सैकड़ों लोगों की भीड़़ उमड़ पड़ी. वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया. लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया भी गांव पहुंचे. उन्होंने मोहित मुंडा के परिजनों से मुलाकात की. शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है. विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से भी उचित मुआवजा और सभी जरूरी सहयोग दिलाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने मोहित मुंडा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से भी प्रार्थना की और उसके आकस्मिक मौत पर दुःख प्रकट किया. कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री बंधु तिर्की भी गांव पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की और उनको ढांढस बंधाया. इसके अलावा श्रम अधीक्षक खूंटी वाल्टर कुजूर, सीओ अन्वेषा ओना, बीडीओ स्मिता नगेशिया, जरिया गढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव, गोविंदपुर पंचायत मुखिया मीना देवी, ग्राम प्रधान गंगा मुंडा सहित सैकड़ों लोगों ने गांव पहुंचे.

शव के गांव पहुंचने पर गमगीन हो गया माहौल, ग्रामीणों ने जताया शोकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >