संदीप के हत्यारों को गिरफ्तार करने को लेकर थाना पहुंचे ग्रामीण

कर्रा-धुर्वा मार्ग में छाता नदी के समीप सोमवार की रात को रातू थाना के सुंडिल गांव निवासी संदीप टोप्पो की हत्या के मामले में सुंडील गांव के आक्रोशित ग्रामीण बुधवार को कर्रा थाना पहुंचे.

प्रतिनिधि, कर्रा कर्रा-धुर्वा मार्ग में छाता नदी के समीप सोमवार की रात को रातू थाना के सुंडिल गांव निवासी संदीप टोप्पो की हत्या के मामले में सुंडील गांव के आक्रोशित ग्रामीण बुधवार को कर्रा थाना पहुंचे. कर्रा थाना पहुंचकर ग्रामीणों ने हत्या के मामले में आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. इस मामले में कर्रा पुलिस ने रातू पुलिस के सहयोग से संदीप टोप्पो की पत्नी खुशबू तिर्की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बुधवार को तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा और तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कर्रा थाना पहुंचकर बारी-बारी से मृतक की पत्नी खुशबू तिर्की सहित अन्य लोगों से पूछताछ की. हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी. वहीं, मामले में कई लोग के शामिल होने की बात आ रही है. पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >