एफसी अराडीह ने एसपी ब्रदर्स को 8-0 से हराया

पंचपरगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित फुटबॉल लीग ग्रुप-बी का 23वां मुकाबला मंगलवार को एफसी अराडीह और एसपी ब्रदर्स के बीच जीइएल चर्च आमलेशा मैदान में खेला गया.

प्रतिनिधि, तमाड़ पंचपरगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित फुटबॉल लीग ग्रुप-बी का 23वां मुकाबला मंगलवार को एफसी अराडीह और एसपी ब्रदर्स के बीच जीइएल चर्च आमलेशा मैदान में खेला गया. मैच से पहले एनसी स्पोर्टिंग के कोच मंतेश्वर जी के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान खिलाड़ियों, कोच, रेफरी और एसोसिएशन के सदस्यों ने काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज किया. मैच में एफसी अराडीह की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए एसपी ब्रदर्स को 8-0 से करारी शिकस्त दी. अराडीह की ओर से विश्वनाथ मुंडा और प्रकाश अहीर ने दो-दो गोल किये. जबकि प्रदीप, अशोक मुंडा और जितेंद्र ने एक-एक गोल दागा. एसपी ब्रदर्स के जयपाल ने आत्मघाती गोल कर अपनी ही टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं. मैच के अंत में एफसी अराडीह के विश्वनाथ मुंडा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया और उन्हें रामेश्वर मुंडा द्वारा सम्मानित किया गया. मैच का संचालन गुप्तेश्वर मुंडा, महावीर पुराण, करम मुंडा और रामेश्वर मुंडा ने किया. आयोजन के दौरान पीपीएसए के संरक्षक हीरालाल दास, अध्यक्ष हरीश चंद्र मुंडा, उपसचिव करम मुंडा, कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता, सदस्य लखिनारायण मुंडा, गुप्तेश्वर मुंडा और राजेश मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. लीग का अगला मुकाबला 30 अप्रैल को राज स्पोर्ट्स बुंडू और डीटी तमाड़ के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >