जंगल से दस बंडल विस्फोटक वायर बरामद

अड़की थाना क्षेत्र के मेलपीड़ी से जंगल में छिपाकर रखे 10 बंडल कोडेक्स वायर एक्सप्लोसिव बरामद

खूंटी.

26 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल उलिहातू समवाय, सीआरपीएफ 60 बटालियन, अड़की थाना की पुलिस के संयुक्त अभियान में मंगलवार को अड़की थाना क्षेत्र के मेलपीड़ी से जंगल में छिपाकर रखे 10 बंडल कोडेक्स वायर एक्सप्लोसिव बरामद किया है. जिसे जमीन के अंदर दबाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रखा गया था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह नक्सलियों की साजिश हो सकती थी. जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया. एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि बरामद सामग्री को बम निरोधक दस्ता के सहयोग से नष्ट कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >