विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

गुरुवार को जयपाल सिंह हाई स्कूल सिलादोन अलाउंदी में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया.

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जयपाल सिंह हाई स्कूल सिलादोन अलाउंदी में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. उन्हें महत्वपूर्ण कानूनों के विषय में जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों को मुख्य रूप सेे बाल संरक्षण, बाल श्रम निषेध, शिक्षा का अधिकार तथा बाल यौन शोषण से संरक्षण के संबंध में बताया गया. उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार का शोषण, उत्पीड़न या अधिकारों का हनन एक गंभीर अपराध है. स्कूल के शिक्षकों और समाज के अन्य वर्गों से बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं किसी प्रकार की अनियमितता होने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के लिए कहा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >