खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर, एक की मौत

भालू टोली गांव के समीप गुरुवार की सुबह खड़े ट्रक में पीछे से मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी.

रनिया. खूंटी-कोलेबिरा स्टेट हाईवे-3 पर रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भालू टोली गांव के समीप गुरुवार की सुबह खड़े ट्रक में पीछे से मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. जिसमें जिसमें बाइक सवार तोरपा निवासी सूरज कुमार महतो (28) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सूरज कुमार महतो अपने साथी नलिस्ता तोपनो (30) के साथ मोटरसाइकिल से सिमडेगा की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में उनकी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा भेजा. जहां उपचार के दौरान सूरज कुमार महतो की मौत हो गयी. जबकि नलिस्ता तोपनो का इलाज जारी है. मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार ट्रक तोरपा से सिमडेगा की ओर जा रहा था. इसी क्रम में तकनीकी खराबी के कारण रास्ते में खड़ा था. इसी क्रम में बाइक सवार भी उसी दिशा में जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >