तोरपा. संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, तोरपा में विज्ञान, सामाजिक अध्ययन एवं गणित विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में संत अन्ना इंटरमीडीएट कॉलेज और संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तोरपा की छात्राओं के द्वारा विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और गणित विषय पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया. प्रदर्शनी का शुभारम्भ दीप जला कर किया. विद्यालय की प्रधानाध्यपिका सिस्टर अल्मा बिलुंग, माता सिस्टर प्रसिन्ता तोपनो, सिस्टर अनास्तससिया इंटरमीडीएट कॉलेज की हेड गर्ल अंशु कंडुलना तथा हाई स्कूल की हेड गर्ल सृष्टि तोपनो द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इसके बाद प्रधानाध्यापिका सिस्टर अल्मा बिलुंग प्रदर्शनी के शुरू होने की घोषणा की. प्रदर्शनी हेतु संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तोरपा की छाताओं ने औषधीय गुण, प्रकाश संश्लेषण, उर्जा के श्रोत, ग्लोबल वार्मिंग ताजमहल, लाल किला, कुतुबमीनार, ज्वलामुखी, दिन और रात, पाचन तंत्र, प्रदूषण के प्रकार, जैविक खेती, पवन उर्जा, विकसित भारत, मानव हृदय आदि विषय पर मॉडल बना कर प्रदर्शित किया. संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने साइबर सुरक्षा, गणित की दुनिया, त्रिकोणमित्ति तथा अनुप्रयोग, वेस्ट मैनेजमेंट, अम्लीय वर्षा, सेंसर लाईट, श्वसन और परिसंचरण, जैव रयायन, जन्तु कोशिका, स्मार्ट सिटी, मस्तिष्क हृदय और न्यूरोन्स के कार्य आदि विषय पर मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया. संत तेरेसा बालिका मध्य विद्यालय के शिक्षक व छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस अवसर पर प्रधनाध्यापिका ने छात्राओं के सुंदर प्रस्तुतिकरण के लिए प्रोत्साहित किया.
संत अन्ना स्कूल में विद्यार्थियों ने लगायी प्रदर्शनी
संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, तोरपा में विज्ञान, सामाजिक अध्ययन एवं गणित विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
