सर्पदंश से छात्र की मौत

रनिया थाना क्षेत्र के सोदे रायसोम गांव में सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

रनिया.

रनिया थाना क्षेत्र के सोदे रायसोम गांव में सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के चोयता बडिंग के बेटे अंकित बडिंग के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात वह भोजन कर अपने माता-पिता के साथ जमीन पर सो गया. रात में एक सांप ने उसे कान के पास डंस लिया. परिजन उसे तत्काल रनिया सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वह कराकेल स्थित प्राथमिक विद्यालय का छात्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >