सरना कोड की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष धरना कल

परिसदन भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के आदिवासी लंबे समय से जनगणना प्रपत्र में एक अलग धर्म कॉलम की मांग कर रहे हैं.

खूंटी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने शनिवार को परिसदन भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के आदिवासी लंबे समय से जनगणना प्रपत्र में एक अलग धर्म कॉलम की मांग कर रहे हैं. राज्य के आदिवासी भी यह मांग कर रहे हैं. केंद्र सरकार जनगणना करने की घोषणा की है. हमारी पार्टी जाति गणना की भी मांग कर रही है. इसे लेकर 26 मई सोमवार को राजभवन के समक्ष राज्य स्तरीय धरना दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार ने विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजी है लेकिन केंद्र सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं ले रही है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पांडेया मुंडा और अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >