ग्लास फ्लाइओवर के निर्माण के लिए मिट्टी जांच करने पहुंची टीम

झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल में पथ निर्माण विभाग के द्वारा कांच का फ्लाइओवर बनाये जाने का प्रस्ताव है.

खूंटी. झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल में पथ निर्माण विभाग के द्वारा कांच का फ्लाइओवर बनाये जाने का प्रस्ताव है. यह निर्माण कार्य खूंटी जिला की तिलमा पंचायत में होगा. इसे लेकर बुधवार को विभाग के विशेषज्ञ मिट्टी की जांच करने के लिए पहुंचे थे. इस अवसर पर सफलता पूर्वक निर्माण कार्य के लिए गांव के पाहनों ने भूमि पूजन किया. मौके पर झामुमो प्रचांड अध्यक्ष नंदराम मुंडा, सचिव महेंद्र मुंडा, कोषाध्यक्ष सोमा तिड़ू, उपाध्यक्ष लोदरो मुंडा, साहिल संगा, विजय संगा, डेविट हमसोय, जीवन होरो, जॉनसन होरो, विजय मुंडा, चुनु मुंडा, अनूप भेंगरा, अभिषेक पहान, अमित पूर्ति, रेला भेंगरा, मुचिराय मुंडा, बबलू नाग, बिरसा पहान, अमन धान, सुधीर नाग, सुमंजन बाबा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >