सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा-खूंटी रोड में चेरवादाग खेल मैदान के समीप एक मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गयी.

कर्रा.

थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा-खूंटी रोड में चेरवादाग खेल मैदान के समीप एक मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गयी. जिसमें छह लोग घायल हो गये. घायलों में सोनी देवी, करण, आयुष, सीता देवी, राम कुमार और रोहित शामिल हैं. जानकारी के अनुसार ऑटो हरहंजी बेड़ो से खूंटी की ओर जा रही थी. इसी क्रम में बाइक से टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक और ऑटो सवार लोग घायल हो गये. घायलों का कर्रा सीएचसी में प्राथमिक इलाज किया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल सोनी देवी, करण और आयुष को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >