सिक्किम हादसे में मारे गये मजदूरों का शव पहुंचा खूंटी, शोक में डूबा डाहु गांव

सिक्किम टनल हादसे में जान गंवाने वाले रनिया के दो मजदूरों का शव गांव पहुंचा. परिजनों में कोहराम मचा है और ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग की है.

खूंटी: 20 जुलाई को टनल में हुए विस्फोट में कृष्णा साहू व विकास कंडुलना की मौत हो गयी थीरनिया. सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जल विद्युत परियोजना की हेड रेस टनल में हुए हादसे में जान गंवाने वाले रनिया प्रखंड के डाहु गांव निवासी कृष्णा साहू और बुडरु निवासी विकास कंडुलना का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा.

शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया. भाजपा नेता निखिल कंडुलना, मुखिया रीमिश कंडुलना, झामुमो नेता दीपक भुइयां सहित अन्य लोगों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की.

परिजनों ने बताया कि 20 जुलाई को टनल में गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में कृष्णा साहू और विकास कंडुलना की मौके पर ही मौत हो गयी थी. कंपनी की ओर से एंबुलेंस से दोनों के शव गांव भेजे गए. कृष्णा साहू के भाई बबलू साहू ने बताया कि कंपनी की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में 50 हजार रुपये दिए गए हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार की तलाश में कृष्णा साहू, विकास कंडुलना और बबलू साहू कुछ समय पहले सिक्किम गए थे. हादसे में बबलू साहू बाल-बाल बच गये. ग्रामीणों ने सरकार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की. शाम को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >