बकरी चोरी के आरोप में पिटाई से युवक की मौत, मॉब लिंचिंग में सात गिरफ्तार

खूंटी के बिंदादिरी गांव में बकरी चोरी के शक में हुई पिटाई से एक व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

खूंटी: मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदादिरी गांव में बकरी चोरी के प्रयास के आरोप में पकड़े गये लोगों की ग्रामीणों द्वारा पिटाई के बाद एक व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. घायल निजाम अंसारी के बयान पर मुरहू थाना में मॉब लिंचिंग सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है. एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. ग्रामीणों ने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया है और आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है. घटना रविवार रात की है. गुमला जिले के सिसई निवासी निजाम अंसारी, फिरोज अंसारी, दिलदार अंसारी और कार चालक गुड्डू अल्टो कार से बिंदादिरी गांव पहुंचे थे. आरोप है कि वे एक घर के पास खड़ी कार से बकरी चोरी का प्रयास कर रहे थे. बकरियों की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गये और उन्हें घेर लिया.

इस दौरान गुड्डू कार लेकर फरार हो गया, जबकि दिलदार और फिरोज जंगल की ओर भाग निकले. निजाम को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. सुबह ग्रामीणों ने दिलदार और फिरोज को भी पकड़ लिया. इसके बाद तीनों की हॉकी और डंडों से पिटाई की गयी.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान दिलदार अंसारी की मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, घायल फिरोज और निजाम का इलाज किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >