खूंटी. खूंटी के उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी की शुरुआत स्कूल की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मंजू विद्या ने की. प्रदर्शनी में स्कूल की सातवीं से लेकर दसवीं कक्षा तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनी में छात्राओं ने ऊर्जा के स्रोत थीम पर एक से बढ़ कर एक मॉडल प्रस्तुत किये. इसके अलावा छात्राओं ने ऐक्षिक विषय पर भी अपने मॉडल प्रस्तुत किये. स्कूल की प्रधानाध्यापक ने एक-एक कर सभी मॉडल का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्राओं के मॉडल की सराहना की. कहा कि ऐसे आयोजन से छात्राओं के अंदर की खोज और वैज्ञानिक समझ सामने आता है. उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं को वैज्ञानिक गतिविधियों को समझने में भी आसानी होती है. प्रदर्शनी में छात्राओ के बीच 9-9 का समूह बनाया गया था. उन्होंने जल से विद्युत, स्मार्ट सिटी, वर्षा जल संचयन, वायु प्रदर्शन नियंत्रण, स्मार्ट कृषि मॉडल, आधुनिक कृषि प्रणाली, जल चक्र, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, ड्रिप इरिगेशन सहित अन्य पर अपने मॉडल प्रस्तुत किये. विज्ञान प्रदर्शनी का स्कूल के शिक्षक सहित अभिभावकों ने भी निरीक्षण किया. वहीं उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. जिसमें कक्षा दसवीं में ऋतू कुमारी एंड ग्रुप, विनिता कुमारी एंड ग्रुप, जुली बारला एंड ग्रुप, सोनाली कुमारी एंड ग्रुप, तबिंदा ग्रुप, प्रियांशु हस्सा पूर्ति तथा नौंवी कक्षा से एनम एंड ग्रुप, साक्षी कुमारी एंड ग्रुप, अमृता कुमारी एंड ग्रुप ने उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किया. आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के विज्ञान शिक्षक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा.
उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
खूंटी के उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने ऊर्जा और पर्यावरण पर आधारित बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रदर्शनी का निरीक्षण करती स्कूल की प्रधानाध्यापिका | Prabhat Khabar Network